>>Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment! |
स्वच्छता अभियान चलाकर लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प, बच्चों ने पृथ्वी, सूरज, चांद बनकर दी प्रस्तुति Wednesday 24 April 2024 03:45 PM UTC+00 नीलबड़. ब्रह्मकुमारी सुख शांति भवन मेडिटेशन रिट्रीट सेंटर नीलबड़ में स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर आसपास की कॉलोनियों और खाली पड़े प्लाट से कचरा साफ किया गया। इस मौके पर पर्यावरण संरक्षण को लेकर विभिन्न विशेषज्ञों ने सुझाव दिए। कार्यक्रम के दौरान मौजूद लोगों ने धरती को स्वच्छ रखने, प्रदूषण मुुक्त बनाने का संकल्प लिया। इस मौके पर हेल्थ काउंसलिर प्रो दिलीप नगले, किसान नेता मस्तान सिंह मारन, ब्रह्मकुमारी हेमा, ब्रह्मकुमारी दिव्यानी आदि ने अपने विचार रखे। इस मौके पर बच्चों द्वारा नृत्य नाटिका के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। इसके साथ ही बच्चों ने पृथ्वी, सूरज, चंद्रमा आदि के स्वरूप बनाकर आकर्षक प्रस्तुतियां दी। वार्षिक प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में गणपति होम, गुरु पूजा गोविंदपुरा. नारायण गुरु आश्रम में चल रहे पांच दिवसीय मां शारदा देवी वार्षिक प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का समापन हो गया। इस मौके पर मंदिर में विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान हुए। केरल से आए पंडितों के सान्निध्यों में विशेष पूजा की गई। इस मौके पर गणपति होम, गुरु पूजा, शारदा पुष्पांजलि, कलश पूजा, एवं कलश अभिषेकम किया गया। वहीं शाम को दीप पूजन, देवी पूजन का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। इस मौके पर सुख, समृदि्ध के लिए विशेष प्रार्थना की गई। पूजन महोत्सव केरल से आए राजेश शांति, संतोष शांति के सान्निध्य में हुआ। इस मौके पर अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। साहू समाज महिला मंडल ने यूपीएससी उत्तीर्ण भारती साहू को किया सम्मानित बरखेड़ी. राधाकृष्ण साहू समाज समिति बरखेड़ी इकाई, महिला मंडल की ओर से यूपीएससी परीक्षा में 850 रैंक से उत्तीर्ण होकर समाज का गौरव बढ़ाने वाली भारती साहू को सम्मानित किया गया। इस मौके पर समिति की ओर से हनुमान जन्मोत्सव भी धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर महिला मंडल इकाई अध्यक्ष रेखा रमेश साहू सहित महिला मंडल की कार्यकारिणी ने उन्हें शाल, श्रीफल और फूल मालाएं पहनाकर सम्मानित किया, इसके साथ ही उनके परिजनों को भी सम्मानित किया गया। इस मौके पर भारती साहू ने उनके द्वारा किए गए संघर्ष के बारे में बताया और बच्चों को यूपीएससी को लेकर जरूरी टिप्स दिए। इस मौके पर डॉ हेमराज साहू, पुरुषोत्तम गुप्ता सहित अनेक लोग मौजूद थे। राम नाम सुमिरण करने से दूर हो जाते हैं संकट भैसाखेड़ी. राजधानी के समीप भैसाखेड़ी में चल रही संगीतमय रामकथा में कथावाचक वैभव भटेले ने राम नाम की महिमा पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि भगवान राम से कही ज्यादा प्रभावशाली उनका नाम है। भगवान राम ने तो केवल अहिल्या को ही तारा है, लेकिन उनके नाम ने करोड़ों खलों की कुमति रूपी दुर्बदि्ध को सुमति में बदला है। इसलिए भगवान राम का नाम लेने से ही पापी तर जाते हैं। राम नाम का सुमिरण करने से सभी प्रकार के संकट दूर हो जाते हैं। कथा के साथ-साथ संगीतमय भजनों पर श्रोताओं ने भक्ति नृत्य किया। इस मौके पर बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। |
| You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at mpnews2400@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription. |

