>>Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment! |
जिले के 194 मजरे टोलों में छूटे बैगा परिवारों के घर भी होंगे बिजली से रोशन, युद्ध स्तर पर जुटा विभाग Monday 04 March 2024 06:37 AM UTC+00 शहडोल. अब बैगा परिवार के छूटे हुए घर भी बिजली से रोशन होंगे, इसके लिए विद्युत विभाग युद्ध स्तर पर कार्य कर रहा है। जल्द ही बैगा जनजातियों को इसका लाभ मिल सके इसके लिए हर दिन मुख्यालय स्तर से समीक्षा की जा रही है। जिले के 194 मजरे टोलों में 1745 बैगा परिवारों को विद्युत विभाग ने चिन्हित किया है। जिनके घरों तक अभी भी विद्युत कनेक्शन नहीं पहुंचा है। इसमें अधिकांश घर ऐसे हैं जो बस्ती के दूर दराज क्षेत्र में होने के कारण विद्युत विहीन हंै। जिनके घरों तक 15.5 करोड़ रुपए खर्च कर अब नि:शुल्क बिजली कनेक्शन पहुंचाने का कार्य किया जाएगा। इसके लिए विभाग टेंडर प्रक्रिया पूर्ण कर ली है। बैगा परिवारों तक बिजली पहुंचाने के लिए ठेका कंपनी को कार्य नहीं दिया जागएा, बल्की विद्युत विभाग खुद इस पर कार्य करेगी। |
| You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at mpnews661@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription. |

