>>: कांग्रेस के अच्छे दिन शुरू, बीजेपी का पतन चालू, NSUI का प्रदर्शन - देखें वीडियो

>>

Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment!

जबलपुर। महापौर अन्नू के भाजपा में शामिल होने के बाद उनका विरोध भी हो रहा है। कैंट कांग्रेस द्वारा NSUI के छात्र नेता राहुल रजक के नेतृत्व में जबलपुर महापौर BJP के जाने की ख़ुशी में नगर निगम में जाकर महापौर कार्यालय की सफ़ाई की और मिठाई वितरण किया।

 

राहुल रजक ने बताया कि कांग्रेस पार्टी ने महापौर जगत बहादुर अन्नू को 25 वर्षों में बहुत सम्मान दिया। 15 वर्षों तक वे एवं उनकी धर्मपत्नी कांग्रेस पार्टी से नगर निगम में पार्षद रहे, कांग्रेस पार्टी ने उन्हें अपने शीर्ष पद, पार्टी के अध्यक्ष पद की कमान सौंपी। जबलपुर का प्रथम नागरिक बनने का सौभाग्य दिया। इसके बावजूद वे कार्यकर्ताओं एवं जनता के विश्वास के साथ खिलवाड़ करके भाजपा में शामिल हो गए।

 

इसी के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नगर निगम में एकत्रित होकर महापौर कार्यालय के बाहर झाड़ू लगाकर यह विरोध प्रकट किया। कांग्रेस पार्टी से गंदगी दूर हुई एवं पार्टी से गद्दार लोग बाहर हुए। इस दोरान प्रकाश सोनी ,सुरेंद्र यादव,राजेंद्र पिल्ले, हिमांशु मिश्रा, पवन कनौजिया, राजेश चौबे, रिंकू यादव ,राकेश गिरी, मनोज यादव ,सोनू यादव आदि उपस्थित रहे।

You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at mpnews661@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription.