>>Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment! |
दस हजार की रिश्वत लेते पकड़ाई महिला सीईओ, लोकायुक्त ने लिया बड़ा एक्शन Thursday 08 February 2024 11:22 AM UTC+00 रीवा लोकायुक्त की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। उमरिया के जनपद पंचायत करकेली में नाडेप निर्माण का पैसा निकालने के लिए सरपंच से दस हजार रूपए की मांग की गई थी। जिसके बाद रीवा लोकायुक्त की टीम ने रंगे हाथों पकड़ लिया। अब मामले की जांच जारी है। जानकारी के मुताबिक, उमरिया के जनपद पंचायत करकेली में मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रेरणा परमहंस ने बहरवाह सरपंच से दस हजार रूपए की रिश्वत की मांग की थी। जिसकी शिकायत सरपंच प्रमोद यादव ने लोकायुक्त से की थी। रीवा लोकायुक्त की टीम ने 15 सदस्यीय टीम के साथ इस कार्रवाई को अंजाम दिया। सीईओ के सरकारी बंगले पर रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया। सरपंच से पैसा प्रेरणा सिंह के पति कौशलेंन्द्र सिंह द्वारा लिया गया। दोनों आरोपियों को रीवा लोकायुक्त ने गिरफ्तार कर लिया और मामले की जांच में जुट गई है। लोकयुक्त ने योजना के तहत जाल में फंसाया |
| You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at mpnews661@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription. |

