>>: Electricity bill: कर लें बस ये काम तो कभी झटका नहीं मारेगा बिजली बिल

>>

Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment!

छिंदवाड़ा। आम उपभोक्ताओं के लिए काम की खबर है। शहर में बदले जा रहे बिजली के मीटर काफी स्मार्ट हैं। यह उपभोक्ता को न सिर्फ हर पल के बिजली खपत की जानकारी देंगे, बल्कि खपत को नियंत्रित करने में मदद भी करेंगे। यह पूरा काम उपभोक्ता के स्मार्ट फोन के जरिए सम्भव हो सकेगा।
दरअसल, स्मार्ट मीटर घर में लगने के बाद यह रेडियो तरंगों के आधार पर कार्य करेगा। इसकी पूरी जानकारी बिजली कंपनी के बनाए गए कंट्रोल रूम के कम्प्यूटर में दर्ज होगी। कम्प्यूटर में हर पल, हर मिनट की रीडिंग भी दर्ज होने लगेगी। समयवार बिजली खपत से लेकर आने वाले दिनों में अनुमानित खपत की भी जानकारी कम्प्यूटर में दर्ज होगी। उपभोक्ता इन जानकारियों को ऑनलाइन स्मार्ट बिजली ऐप के माध्यम से देख सकेगा।

ऐसा है ऐप
उपभोक्ता स्मार्ट बिजली ऐप के स्मार्ट मीटर सेक्शन में जाकर अपना आईवीआरएस नंबर दर्ज करने के बाद जो भी जानकारी चाहेगा वह देख सकता है। वर्तमान में हो रही खपत के आधार पर ऐप आने वाले दिनों में अनुमानित बिजली बिल की जानकारी भी दे देगा। बिजली कंपनी के अधिकारियों ने बताया कि इससे उपभोक्ता अपनी रीडिंग को जरूरत के अनुसार कम या अधिक करके खर्च समायोजित कर सकता है।

100 फीसद स्मार्ट मीटर लगाने में 6 माह का लगेगा समय
शहर संभाग अंतर्गत 66 हजार उपभोक्ताओं के डिजिटल मीटरों की जगह स्मार्ट मीटर लगाए जाने हैं, अभी तक शहर संभाग ने चार माह में लगभग साढ़े 26 हजार मीटरों को ही लगाया है, अधिकारियों ने बताया कि शेष मीटरों को लगाने के लिए 6 माह का समय और लग सकता है। हालांकि बिजली कंपनी ने स्मार्ट मीटर लगाने के लिए अक्टूबर 2023 से मार्च 2024 का समय तय किया था।

इनका कहना है
स्मार्ट मीटर लगने के बाद स्मार्ट बिजली ऐप में रीडिंग से जुड़ी समस्त जानकारी देखी जा सकती है। फिलहाल यह सुविधा सभी स्मार्ट मीटरों में उपलब्ध नहीं है। सभी मीटर लग जाने के बाद सभी को यह सुविधा मिलेगी।
विलास कुमार महाजन, कार्यपालन अभियंता, शहर सम्भाग

You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at mpnews661@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription.