>>Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment! |
दाढ़ी-मूंछ काटकर घूम रहा था सीरियल रेपिस्ट, इसके कारनामे जान घबरा जाएंगे आप Saturday 10 February 2024 04:06 AM UTC+00 महाराष्ट्र के सीरियल रेपिस्ट-बाबा को गिरफ्तार करने में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। यह बाबा एक आश्रम में पीड़ित महिलाओं को तंत्र-मंत्र के झांसे में लेकर बार-बार दुष्कर्म कर रहा था। अब तक यह कई महिलाओं के साथ दुष्कर्म कर चुका है। हाल ही में मध्यप्रदेश के जबलपुर की रहने वाली पीड़ित महिला के साथ भी तीन माह से लगातार दुष्कर्म कर रहा था। भोपाल रेलवे स्टेशन के पास एक लॉज में अमरावती (महाराष्ट्र) के सीरियल रेपिस्ट को गिरफ्तार किया है। वह फरारी काटने के लिए यहां रुका था। इस दौरान अमरावती पुलिस को लोकेशन मिली और उन्होंने भोपाल पुलिस की मदद से उसे गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार अमरावती निवासी गुरदास बाबा उर्फ सुनील जानराव कावलकर पर अमरावती में सीरियल रेप के केस दर्ज हैं। वह भोपाल के तुलसी लॉज में रुका था। इस दौरान उसने हुलिया भी बदल लिया था। बताया जा रहा है कि जबलपुर की एक महिला की शिकायत पर भी इस बलात्कारी बाबा के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है। वही अमरावती में भी पीडि़ता के पति को व्यसन से मुक्त करने के लिए तीन माह तक उसके साथ आरोपी बाबा ने शारीरिक शोषण किया था।
अश्लील वीडियो भी बना लेता था पीड़िता ने पुलिस को शिकायत में बताया था कि बाबा ने उसका अश्लील वीडियो भी बनाया था और किसी को कुछ भी कहने पर जान से मारने की धमकी दी थी। बाबा घटना के बाद से दाढ़ी और बाल कटवाकर सामान्य तरीके से कई राज्यों में घूम रहा था। गुप्त सूचना के बाद मध्यप्रदेश के भोपाल से इसे गिरफ्तार कर लिया गया। |
| You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at mpnews2400@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription. |

