>>Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment! |
इन शहरों में भी वुमन स्पेशल पिंक बसें चलेंगी, सुरक्षित होगा सफर Thursday 08 February 2024 09:57 AM UTC+00 मध्यप्रदेश में महिलाएं बेफिक्र होकर बसों में यात्रा कर पाएंगी। क्योंकि सरकार प्रदेश के कई शहरों में ऐसी बसें चलाने जा रही हैं जिसमें ड्राइवर और कंडक्टर महिलाएं होंगी, साथ ही सीसीटीवी कैमरा, पेनिक बटन और जीपीएस सिस्टम भी होगा। इंदौर नगर निगम ने सबसे पहले 'पिंक बसें' शुरू भी कर दी है। मध्यप्रदेश में एक बार फिर पिंक बसें शुरू की जा रही है। सबसे पहले इंदौर नगर निगम ने प्रायोगिक तौर पर दो पिंक बसें शुरू भी कर दी है। जबकि 16 नगर निगमों सहित भिंड, गुना, शिवपुरी, विदिशा में भी पिंक बसों की व्यवस्था शुरू करने के निर्देश शासन की तरफ से दिए गए हैं। प्रदेश में अमृत योजना और जेएनएनयूआरएम के तहत करीब 13 हजार नगरीय बसों का संचालन हो रहा है, जिससे लोगों को आसानी से सफ़र करने का अवसर मिलेगा। प्रमुख सचिव ने दिए निर्देश ड्राइवर और कंडक्टर भी महिला होंगी पिंक बसों की व्यवस्था उन क्षेत्रों में की जाएगी जहां महिलाओं का आवागमन अधिक होता है। इससे उन्हें अधिक सुविधा मिलेगी और वे अपने शैक्षणिक और व्यावसायिक कामों में आसानी से जा सकेंगी। डिजिटल रूप में टिकट पेमेंट करने की व्यवस्था भी रहेगी, जिससे यात्रियों को और भी आसानी होगी। पिंक बसों के संचालन से न सिर्फ नगरीय क्षेत्रों में बल्कि पूरे प्रदेश में महिला यात्रियों का आत्मविश्वास बढ़ेगा। बसों में वरिष्ठ नागरिकों और विकलांग यात्रियों के लिए सीट रिजर्व रहेगी। जिसे उन्हें प्रकार की दिक्कत का सामना न करना पड़े। पिंक बसों में जीपीएस और पैनिक बटन की सुविधा होगी। |
| You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at mpnews2400@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription. |

