>>: Petrol : हड़ताल खत्म, प्रशासन बोला-डिपो में पर्याप्त डीजल और पेट्रोल

>>

Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment!

जबलपुर. हिट एंड रन के कानून में किए गए बदलाव को लेकर हड़ताल पर उतरे वाहन चालकों व अन्य स्टाफ ने मंगलवार देर रात इसे समाप्त करने की घोषणा की। यह निर्णय केंद्र और राज्य सरकार की यूनियनों की हुई बैठक में सहमति बनने के बाद लिया गया है। यूनियन के पदाधिकारियों ने बताया कि सरकार ने अभी कानून लागू नहीं किए जाने का आश्वासन दिया है। हड़ताल खत्म होने से बुधवार पर बसें, मालवाहक व दूसरे वाहन सडक़ पर फिर दौड़ते नजर आएंगे। डीजल-पेट्रोल को लेकर उत्पन्न हुए संकट को लेकर प्रशासन ने दावा किया कि शहपुरा भिटौनी पेट्रोलियम डिपो में पर्याप्त ईंधन है और दोगुना रफ्तार से पम्पों पर आपूर्ति की जाएगी। सभी तरह की किल्लत दूर कर ली जाएगी।

 

टैंकर्स में तोड़-फोड़

मंगलवार को प्रदर्शनकारी वाहन कर्मचारियों ने शहपुरा (भिटौनी) में पेट्रोलियम कंपनियों के डिपो के सामने प्रदर्शनकारियों ने उपद्रव किया। वे टैंकर को बाहर नहीं निकलने दे रहे थे। जो वाहन बाहर निकले उनमें तोडफ़ोड़ की गई। प्रशासन का आश्वासन दिखावा साबित हुआ। वह टैंकर्स ड्राइवर को सुरक्षा मुहैया नहीं करवा पाया। कई वाहनों के शीशे टूट गए। इससे शहर के पम्पों तक डीजल-पेट्रोल नहीं पहुंचा और 50 फीसदी से अधिक में ड्राई के पोस्टर लग गए।

 

आज से चलेंगी बसें

देशव्यापी छेड़े गए आंदोलन में जबलपुर व महाकोशल के वाहन चालक व स्टाफ शामिल हो गए थे। जिससे दो दिन से वाहनों के पहिए नहीं हिले। जबलपुर के बस स्टैंड में दूसरे दिन भी सन्नाटा पसरा रहा। अब इन रूटस पर बुधवार को बसें चलने लगेंगी। बस ऑपरेटर एसोसिएशन के अध्यक्ष कमल किशोर तिवारी और प्रवक्ता संजय शर्मा ने बताया कि अब चालक काम पर लौट आए हैं।

 

सिहोरा में जाम

सिहोरा में ट्रक चालकों ने गांधीग्राम के आगे बंजारी माता के पास ट्रक लगाकर हाइवे जाम कर दिया। वाहनों की कतार लग गई। आधा घंटे तक अफरा तफरी की स्थिति बनी रही। ट्रक चालकों ने नारेबाजी भी की। गोसलपुर पुलिस मौके पर पहुंची और चालकों को समझाइश दी, इसके बाद जाम खुलवाया।

 

मजदूर और छात्र हुए परेशान

इधर मंडला, नरसिंहपुर, दमोह और अमरकंटक से अपडाउन करने वाले छात्र छात्राओं, नौकरीपेशा और मजदूरों को भी परेशानी झेलनी पड़ी। बसों के बंद होने के कारण इन मार्गो पर ऑटो और चार पहिया वाहन चले, लेकिन इनमें उन्हें ज्यादा किराया देना पड़ा।

You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at mpnews661@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription.