>>Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment! |
ठंड में बच्चों में बढ़ी कान और गले की समस्या, वायरल बुखार और डायरिया के मामले भी आए सामने Wednesday 24 January 2024 06:14 AM UTC+00 जबलपुर . सर्द हवा और कड़ाके की ठंड से बच्चे सर्दी-जुकाम, खांसी और वायरल बुखार से पीडि़त हो रहे हैं। कई बच्चों को कान, गला और टॉन्सिल में दर्द की समस्या हो रही है। डायरिया के मामले भी आए हैं। जिला अस्पताल, मेडिकल अस्पताल से लेकर शहर के अन्य अस्पतालों में मरीजों की कतार है। शिशु रोग विशेषज्ञों के अनुसार बच्चों को ठीक होने में चार-पांच दिन से लेकर सप्ताहभर का समय लग जा रहा है। उनका कहना है की बच्चों के खान-पान का विशेष ध्यान रखें। घर का ताजा खाना खिलाएं।
सर्द हवा से नहीं हो सीधा संपर्क ये करें उपाय -फ्रीज से निकाली हुई ठंडी चीजें तत्काल न खिलाएं -एक-दो दिन से ज्यादा बुखार रहने पर जांच कराएं -विंटर डायरिया होने पर पानी की कमी नहीं होने दें बच्चे विंटर डायरिया, वायरल बुखार से पीडि़त हो रहे हैं। सर्द हवा के संपर्क में ज्यादा रहने पर बच्चों को सर्दी-खांसी के साथ कान, गले, टॉन्सिल के दर्द की समस्या भी हो रही है। डाॅ. मंजू अग्रवाल, शिशु रोग विशेषज्ञ |
| You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at mpnews661@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription. |

