>>Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment! |
जिम्मेदारों की लापरवाही में सड़ गई 6400 क्विंटल चावल, 19 करोड़ का नुकसान Wednesday 20 July 2022 05:03 AM UTC+00 अनूपपुर। प्रदेश के खाद्य मंत्री बिसाहूलाल सिंह के गृह जिले अनूपपुर में अनाजों के भंडारण और देखभाल में विभागीय अधिकारियों की लापरवाही बरकरार है। जहां पूर्व में सजहा वेयरहाउस से ७ करोड़ १५ लाख रुपए के चावल के खुदबुर्द का मामला तीन साल बाद कोतवाली थाने में दर्ज हुआ। वहीं ९०० क्विंटल चावल के लोडिंग-अनलोडिंग सहित करोड़ों के अन्य कई प्रकरण पर कार्रवाई के अभाव में कागजों में दम तोड़ रहे हैं। वहीं अब बिजुरी स्थित शुभ वेयरहाउस में भंडारित ६४०० क्विंटल चावल के सडऩे का मामला सामने आया है। वेयरहाउस में पिछले पांच साल से भंडारित चावलों की चार लॉट में दो लॉट के १२००० से अधिक बोरी चावल खराब हो गए हैं। यहां खराब हुए चावल काले पड़ गए हैं। क्वालिटी के अनुसार देखा जाय तो इसे जहरीला चावल भी कहा जा सकता है। अब विभाग इन चावलों की लॉट में छंटनी कर सड़ गए चावल को बाहर निकालने और शेष को अपग्रेडेशन की तैयारी कर रही है। हालंाकि विभागीय अधिकारी ने इस सम्बंध में भोपाल को पत्र लिखकर निराकरण की अपील है। जिला नागरिक आपूर्ति अधिकारी एके रावत ने बताया कि यहां वर्ष २०१७-१८ और वर्ष २०१९-२० के चावल भंडारित हैं। यहां तीन मिलों आयशा, अन्नपूर्णा और गजानंद मिल से चावल के खेप वेयरहाउस में भंडारण के लिए पहुंचे थे। लेकिन यहां वेयरहाउस प्रबंधक की लापरवाही में करोड़ों की चावल खराब हो गए हैं। आरएम सतना ने इस सम्बंध में पत्र भेजा था, जहां १३ जुलाई में गोदाम की जांच में गोदाम खुलवाने पर चावल खराब होने की मात्रा सामने आई। |
| You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at mpnews661@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription. |

