>>: Digest for August 11, 2022

>>

Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment!

You are receiving a digest because your subscriptions have exceeded your account's daily email quota. Your quota has automatically reset itself.

बीना. खुरई रेलवे गेट पर ओवरब्रिज का निर्माण होने पर गेट बंद हो जाने से स्थानीय लोगों सहित ट्रैक की दूसरी तरफ जाने के लिए पूरा ब्रिज पार करना पड़ेगा। इस समस्या का हल करने के लिए स्थानीय लोगों ने सांसद राजबहादुर सिंह से यहां अंडरब्रिज निर्माण कराने की मांग की थी। सांसद के पत्र पर रेलवे ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। गेट पर अंडरब्रिज का निर्माण करने के लिए कुछ दिन पूर्व स्थानीय लोगों के साथ रेलवे के अधिकारियों ने निरीक्षण किया था। अंडरब्रिज गेट से थोड़े आगे मालखेड़ी स्टेशन तरफ तैयार करने का प्रस्ताव है, जो मालखेड़ी रोड और नंदन वाटिका कॉलोनी में जोड़ा जाएगा। इसके लिए जो प्रस्ताव बनाया गया है, उसमें करीब ढाई करोड़ की लागत आएगी। यदि प्रस्ताव को मंजूरी मिलती है, तो इसकी आगे की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। यदि गेट के पास अंडरब्रिज बनता है, तो स्थानीय लोगों सहित छोटे वाहन चालकों को गेट दूसरी तरफ आने-जाने में परेशानी नहीं होगी।
पत्र भेजकर की गई थी मांग
समन्वय मंडपम के सचिव सत्यजीत सिंह 12 जून 2022 को सांसद, विधायक और पश्चिम मध्य रेलवे महाप्रबंधक को पत्र भेजा था, जिसमें उल्लेख किया गया था कि खुरई रेलवे गेट पर ओवरब्रिज निर्माण होने के बाद गेट बंद कर दिया जाएगा, जिससे दो पहिया वाहन चालकों सहित हाथ ठेला, बैलगाड़ी और पैदल मंडी, सिविल अस्पताल सहित दोनों ओर आने-जाने में लोगों को समस्या होगी। दूसरी ओर जाने के लिए पहले ब्रिज पर जाना होगा, फिर लंबा चक्कर लगाना पड़ेगा। इसलिए गेट पर अंडरब्रिज का निर्माण भी कराया जाए।

बीना. सिलार नदी पर बनी पुलिया की ऊंचाई कम होने के कारण जरा सी बारिश में पानी आ जाता है, इस वजह से पड़रिया, गढ़ा के लोग एक तरफ से दूसरी तरफ नहीं जा पाते हैं। इस समस्या का समाधान नहीं होने पर बुधवार को दोनों गांव के लोग रैली निकालकर विधायक महेश राय के पास पहुंचे और ऊंचा पुल निर्माण कराने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा। पुलिया के नीचे होने की जानकारी अधिकारियों ने उच्चाधिकारियों तक नहीं पहुंचाई और इस वजह निर्माण नहीं हुआ। ग्रामीणों ने बताया कि बारिश में कई बार पुलिया पर पानी आने के कारण लोग एक तरफ से दूसरी तरफ नहीं जा पाते हैं। इस मार्ग पर आवागमन पूरी तरह से बंद हो जाता है। इस दौरान स्कूल भी बंद रहते हैं। इतना ही नहीं यदि कोई बीमार हो जाए तो वह इलाज के लिए शहर तक भी नहीं आ पाता है, तो वहीं कई लोग तेज बहाव में बह भी जाते हैं। ज्ञापन सौंपने वालों में रामगुलाम, प्रेमसींग, राजू, दीपेश ठाकुर, विपिन दीक्षित, ऋषि ठाकुर, संजय ठाकुर, कल्याणसींग, जितेन्द्र कुमार, राजेश दीक्षित, ब्रजेश, अभिषेक, सचिन पाठक, मनीराम आदि शामिल हैं।
अधिकारियों को है जानकारी
इस संबंध में विधायक ने बताया कि केन्द्र सरकार ने वर्ष 2016-17 में सभी प्रधानमंत्री सड़क के तहत आने वाली नीची पुलियों का सर्वे कराया था, इसमें पड़रिया जाने वाले रास्ते में सिलार नदी की पुलिया अधिकारियों की गलती से सर्वे रिपोर्ट में नहीं थी, जिससे पुलिया का निर्माण नहीं हो सका। इस संबंध में विभागीय सचिव से मुलाकात कर जानकारी दी है, ताकि जल्द काम किया जा सके।

You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at mpnews661@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription.